राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यपालों का किया तबादला, आनंदीबेन पटेल को मिली यूपी की जिम्मेदारी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यपालों का किया तबादला, आनंदीबेन पटेल को मिली यूपी की जिम्मेदारी
X
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कई राज्यों के नए राज्यपालों की नियुक्ति की है तो कुछ राज्यपालों का तबादला किया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक आनंदीबेन पटेल को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनाया गया है, वह इससे पहले मध्यप्रदेश की राज्यपाल थीं।

इसके अलावा जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया है। रमेश बैस को त्रिपुरा का मुख्यमंत्री बनाया गया है।

जबकि लालजी टंडन को मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। टंडन इससे पहले बिहार के राज्यपाल थे। फागू चौहान को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

वहीं आर.एन रवि को नगालैंड का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन के मुताबिक जिस दिन राज्यपाल पदभार ग्रहण करेंगे उसी दिन से यह नियुक्तियां प्रभावी होंगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story