भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पुर्तगाल के राष्ट्रपति की मुलाकात, 14 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पुर्तगाल के राष्ट्रपति की मुलाकात, 14 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
X
भारत आए पुर्तगाल के राष्ट्रपति ने भारत संग कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए। पुर्तगाल के राष्ट्रपति ने भारत के प्रधानमंत्री, उप राष्ट्रपति और राष्ट्रपति से मुलाकात की और राष्ट्रपति रामनाथ संग 14 समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो के साथ द्विपक्षीय वार्ता में 14 बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि भारत और पुर्तगाल का सहयोग विज्ञान और टेक्नोलॉजी में नया मुकाम हासिल कर रहा है।

वहीं पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो ने भारत की मेजबानी को शानदार बताया। पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो ने कहा कि मै भारत की मेजबानी को भावनात्मक रूप से महसूस करता हूं। पुर्तगाल के राष्ट्रपति ने कहा कि हम नए युग में हैं और हमारी दोस्ती लम्बी होगी जो भविष्य का सामना बेहतर ढंग से कर पाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुर्तगाल के राष्ट्रपति की मुलाकात

इससे पहले पुर्तगाल के राष्ट्रपति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिले जिसमें दोनों देशों के बीच कई समझौते हुए। भारत और पुर्तगाल के बीच कारोबार, परिवहन, संस्कृति आदि पर हस्ताक्षर हुए हैं। पिछले कई सालों से दोनों देशों के बीच मधुर रिश्ते रहे हैं। पुर्तगाल के राष्ट्रपति भारत के उप राष्ट्रपति वैंकया नायडू से भी मिले थे।

Tags

Next Story