लोकसभा में IPU के अध्यक्ष बोले- भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, पीएम मोदी के लिए कही ये बात

इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन (IPU) के अध्यक्ष दुआरते पशेको ने आज लोकसभा में सांसदों को संबोधित किया। लेकिन इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दुआरते पशेको का गर्म जोशी से स्वागत किया।
समाचार एजेंसी एएनाई के मुताबिक, आईपीयू के अध्यक्ष दुआरते पशेको ने लोकसभा में संदसों को संबोधित करते हुए कहा कि इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन (IPU) संसदीय कूटनीति की सबसे पुरानी संस्था है, इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन 130 साल पुरानी संस्था है। IPU ने अपने कामों की वजह से दो नोबेल शांति पुरस्कार जीते। IPU सबके लिए लोकतंत्र की रक्षा करता है।
भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र
अध्यक्ष दुआरते पशेको ने आगे कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। भारत अपने लोगों की राजनीतिक और धार्मिक आस्था का सम्मान करता है। प्रधानमंत्री आपके नेतृत्व में पिछले वर्षों में भारत में काफी आर्थिक और सामाजिक प्रगति हुई है।
दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं और समाजों पर गंभीर प्रभाव
राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन ने कहा कि आपने (आईपीयू अध्यक्ष) चुनौतीपूर्ण समय में विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के संदर्भ में IPU का नेतृत्व ग्रहण किया है। स्पैनिश फ़्लू के बाद, इसने विश्व स्तर पर अभूतपूर्व रूप से स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना किया है। इसका दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं और समाजों पर गंभीर प्रभाव है।
हम अब आजादी के 75 वर्ष मना रहे
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा कार्यशील लोकतंत्र है और देश के 130 करोड़ नागरिकों का प्रतिनिधित्व करता है। स्वतंत्रता के पिछले 74 वर्षों में, हमारी लोकतांत्रिक प्रणाली मजबूत हुई है। हम अब आजादी के 75 वर्ष मना रहे हैं। यह सेंट्रल हॉल स्वतंत्रता का गवाह है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS