हार्ट सर्जरी के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को मिली अस्पताल से छुट्टी, दो सप्ताह पहले हुए थे भर्ती

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दो सप्ताह बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल से बाईपास सर्जरी होने के बाद छुट्टी मिल गई। बाईपास सर्जरी की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट थे। ट्वीट कर जानकारी दी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बीते दो सप्ताह पहले दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कार्डियक बाईपास सर्जरी के लिए एडमिट किया गया। जहां उनकी सर्जरी की गई। आज सोमवार को उन्हें चेकअप के बाद छुट्टी दे दी गई। वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम ने सफल सर्जरी की।
I have returned to Rashtrapati Bhavan after my surgery. My speedy recovery is thanks to wishes and prayers of all of you and exceptional care given by doctors and nursing staff at AIIMS and Army's RR hospital. I am thankful to everyone! I am glad to be back home. pic.twitter.com/nhe6eC7OrD
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 12, 2021
जानकारी के लिए बता दें कि रामनाथ कोविंद को बीते दिनों सीने में तकलीफ के बाद सेना के अनुसंधान और रेफरल अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्होंने नियमित जांच की और उन्हें निगरानी में रखा गया। एक दिन बाद उन्हें एम्स में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उनकी बाईपास सर्जरी की।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS