Atal Bihari Vajpayee: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, सांसदों से लेकर इन नेताओं ने ट्वीट कर किया याद

आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 98वीं जयंती मनाई जा रही है। 25 दिसंबर के दिन बीजेपी पूरे देश में सुशासन दिवस मनाती है। रविवार सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उनकी समाधि 'सदैव अटल' पर जाकर श्रद्धांजलि दी।
दिल्ली में 'सदैव अटल' समाधि स्थल पहुंचकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी श्रद्धांजलि दी। समाधि स्थल पर ही आयोजित प्रार्थना सभा में अनूप जलोटा ने अटल जी के प्रिय भजन गाए। बीजेपी देशभर के सभी बूथों पर अटल जयंती धूमधाम से मना रही है। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री की कविताओं पर आधारित काव्यांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'मन की बात' भी करेंगे।
1924 में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म हुआ था। 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल होने के बाद मुख्यधारा की राजनीति में उनकी एंट्री हुई थी। कॉलेज में राजनीति विज्ञान के छात्र के रूप में वाजपेयी की विदेशी मामलों में गहरी रुचि रही। भारत रत्न से सम्मानित वाजपेयी 1951 में भारतीय जनसंघ में शामिल हुए, जो बीजेपी के अग्रदूत थे। 1980 में उन्होंने अपने करीबी सहयोगी और देश के उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण के साथ भारतीय जनता पार्टी की सह-स्थापना की थी।
सांसदों से लेकर इन नेताओं ने ट्वीट कर किया याद...
Prarthana Sabha on birth anniversary of Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee ji at Sadaiv Atal. https://t.co/eWhErqcDjo
— BJP (@BJP4India) December 25, 2022
PM Shri @narendramodi, BJP National President Shri @JPNadda, Defence Minister Shri @RajnathSingh and HM Shri @AmitShah pay tributes to Atal ji on his birth anniversary. pic.twitter.com/SLJJVX3OD5
— BJP (@BJP4India) December 25, 2022
घोर घृणा में,पूत प्यार में
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 25, 2022
क्षणिक जीत में,दीर्घ हार में
जीवन के शत-शत आकर्षक
अरमानों को ढलना होगा
कदम मिलाकर चलना होगा।
माता सरस्वती जिनकी वाणी में वास करती थीं, ऐसे हमारे अग्रज पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर कोटिश: नमन करता हूं! pic.twitter.com/gLxnAJ6xjc
मूल्यों व आदर्शों की राजनीति के साधक, प्रखर वक्ता, उत्कृष्ट कवि, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 25, 2022
आपका ऋषितुल्य जीवन सभी राष्ट्र आराधकों के लिए प्रेरणा है।
आप सभी को 'सुशासन दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं!
भारतीय राजनीति के युगपुरुष, हम सभी के मार्गदर्शक एवं प्रेरणा स्रोत पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन एवं सुशासन दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/NuP2HYaZDn
— Ravi Shankar Prasad (@rsprasad) December 25, 2022
भारतीय राजनीति के युगपुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर कोटिशः नमन।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) December 25, 2022
राष्ट्र को समर्पित आपका जीवन सदैव हमारी प्रेरणा है। pic.twitter.com/rxVMnjjnjn
कवि, राजनीतिज्ञ, युग प्रवर्तक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर आदरपूर्ण नमन।
— Hardik Patel (@HardikPatel_) December 25, 2022
बाधाएँ आती हैं आएँ
घिरें प्रलय की घोर घटाएँ,
पावों के नीचे अंगारे,
सिर पर बरसें यदि ज्वालाएँ,
निज हाथों में हँसते-हँसते,
आग लगाकर जलना होगा,
क़दम मिलाकर चलना होगा। pic.twitter.com/Ry6QLoBtXg
एक कुशल राजनीतिज्ञ, एक ओजस्वी वक्ता एवं बेहतरीन कवि, पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर हम सब उनका पावन स्मरण करते हैं।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 25, 2022
बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी अटल जी अपनी राजनैतिक और व्यक्तिगत शुचिता के लिए सदा याद किये जाएंगे।
भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, हमारे पथ प्रदर्शक, 'भारत रत्न' पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन। pic.twitter.com/OPEvuTtBW3
— Office of Gautam Gambhir (@MPGautamGambhir) December 25, 2022
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) December 25, 2022
पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनको जयंती पर सादर नमन
— Manish Sisodia (@msisodia) December 25, 2022
हर बच्चे तक शिक्षा पहुँचाने के संकल्प में उनका योगदान अतुलनीय रहेगा।
उनका जीवन हम सभी के लिए एक सशक्त, समृद्ध भारत की ओर बढ़ने की प्रेरणा है। pic.twitter.com/tyLSLI3boL
भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर "सदैव अटल" स्मारक पर भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की।#अटल_बिहारी_वाजपेयी #AtalBihariVajpayee pic.twitter.com/l0sXaUb6tv
— Lok Sabha Speaker (@loksabhaspeaker) December 25, 2022
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS