राष्ट्रपति चुनाव: हिमाचल सीएम जयराम ठाकुर का दावा, द्रौपदी मुर्मू की शानदार जीत होगी

राष्ट्रपति चुनाव: हिमाचल सीएम जयराम ठाकुर का दावा, द्रौपदी मुर्मू की शानदार जीत होगी
X
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम रमेश (Himachal Pradesh Chief Minister Jairam Ramesh) ने एक बड़ा दावा किया है।

देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव (15th President Election) के लिए सांसद और विधायक (MP and MLA) मतदान कर रहे हैं। इस बाद मुकाबला एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच है। इसी सब के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम रमेश (Himachal Pradesh Chief Minister Jairam Ramesh) ने एक बड़ा दावा किया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट किया और कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस बार के चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की शानदार जीत होगी। हमारे सभी विधायकों की वोटिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मुझे यकीन है कि उन्हें भाजपा के विधायक दलों का शत-प्रतिशत समर्थन मिला है।


समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान कहा कि इतने वरिष्ठ पद के लिए खड़ी एक आदिवासी महिला ऐतिहासिक है। मुझे उम्मीद है कि उसकी शानदार जीत होगी। हिमाचल से सभी विधायकों ने वोट डाला। मुझे यकीन है कि हमारे सारे वोट उन्हें गए हैं, वह जीतेंगी।

वहीं अगर अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बात करें तो हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मुझे यकीन है कि 21 जुलाई को परिणाम द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में होगा। हम 25 जुलाई को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ऐतिहासिक संख्या के साथ राष्ट्रपति चुनाव जीतेंगी। वहीं सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओपी राजभर ने भी कहा कि दिल्ली की ओर जाने वाला रास्ता लखनऊ से होकर जाता है। द्रौपदी मुर्मू भारी संख्या में वोटों से चुनाव जीत रही हैं।

Tags

Next Story