Presidential Election Results: आज द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा की भाग्य रेखा तय करेगी किसका होगा राज तिलक? NDA ने की जश्न की तैयारी

देश के हर नागरिक को इस बात का इंतजार कर रहा है कि भारत का 15वां राष्ट्रपति कौन होगा? आज इसी सवाल से पर्दा उठ जाएगा। 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) का मतदान हुआ था। जिसकी मतगणना आज सुबह 11 बजे संसद भवन (Parliament House) में शुरू होगी। इसके नतीजे आज शाम तक आने की सभावना है। मतगणना (Counting) की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मतों की गिनती संसद भवन (Parliament House) के कमरा नंबर 63 में की जाएगी। वोटिंग भी उसी कमरे में की गई थी। मतगणना के लिए सभी राज्य विधानसभाओं के बैलेट बॉक्स पहुंच गए हैं। वोटों की गिनती सुबह 11 बजे शुरू होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सबसे पहले संसद भवन (सनद भवन) में पड़े मतों की गिनती होगी। संसद भवन में कुल 730 वोट पड़े।
इन मतों की गिनती के बाद राज्यों में पड़े मतों की गिनती शुरू होगी। आपको बता दें कि इस बार राष्ट्रपति पद के चुनाव में 99 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई। एनडीए (NDA) की ओर से द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं। तो वही विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को मैदान में उतारा गया है। राजनितिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे है कि एनडीए द्रौपदी मुर्मू ( Draupadi Murmu) उम्मीदवार बारे मतों से जीत हासिल कर सकती है।
अगर ऐसा होता है तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी। वही ओडिशा के पैतृक गांव रायरंगपुर में द्रौपदी मुर्मू की जीत की घोषणा से पहले विजय जुलूस निकालने की तैयारी की जा रही है। द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद मिठाई बांटने की तैयारी कर ली गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS