राहुल गांधी के खिलाफ पुजारियों ने किया प्रदर्शन, 'देश पुजारियों का नहीं तपस्वियों का है' वाले बयान से नाराज

राहुल गांधी के खिलाफ पुजारियों ने किया प्रदर्शन, देश पुजारियों का नहीं तपस्वियों का है वाले बयान से नाराज
X
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 'देश पुजारियों का नहीं तपस्वियों का है' वाले बयान पर पुजारियों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। उन्होंने राहुल गांधी पर अपमान करने का आरोप लगाया है।

भारत विश्व गुरु और धार्मिक देशों में से एक माने जाने वाला देश है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने बयानों में घिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा कि 'यह देश पुजारियों का नहीं बल्कि तपस्वियों का है'। राहुल के इसी बयान पर देश के अलग-अलग हिस्सों में पुजारियों ने आपत्ति जताई है और आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने उन सभी ब्राह्मणों का अपमान किया है जो पूजा करते हैं और इस पर विश्वास करते हैं।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हरियाणा में राहुल गांधी ने एक बयान में कहा था कि 'ये देश पुजारियों का नहीं बल्कि तपस्वियों का है'। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तपस्या पर भरोसा करती है। उन्होंने भाजपा पर भी आरोप लगाते हुए कहा था कि भाजपा हमेशा पूजा करती और ये पूजा में विश्वास रखती है। भाजपा और आरएसएस लोगों को पूजा करने पर मजबूर करते हैं।

राहुल गांधी के बयान पर देश के अलग-अलग हिस्सों की पुजारियों ने नाराजगी जताई है। इसको लेकर पुरोहित महासभा से जुड़े उज्ज्वल पंडित ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत के सनातन परंपरा का अपमान किया है। सनातन परंपरा में पुजारियों की अहम भूमिका है। पंडित ने कहा कि राहुल गांधी तिलक सिर्फ दिखावे के लिए लगाते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल का बयान भारत के सभी ब्राह्मणों का अपमान करने वाला है।

स्वामी दीपांकर ने कहा कि राहुल गांधी एक तरफ भारत जोड़ो यात्रा से लोगों को जोड़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इस तरह के बयान देकर लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मोहब्बत की दुकान खोलने की बात कही थी, पर ये नफरत की बातें कर रहे हैं। पंडित दीपांकर ने कहा कि क्या राहुल गांधी के इस तरह के बयान से पुजारियों को समुद्र में फेंक देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं हैरान हूं, कि इस तरह का बयान उन्होंने दिया कैसे।

यूपी के प्रयागराज, हरिद्वार समेत कई जगहों के पुजारियों ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया है। बाबा बैद्यनाथ के देवघर धाम के पुजारियों ने भी आपत्ति जताई है। देवघर धाम के पुजारियों का कहना है कि राहुल गांधी को अपने इस बयान पर माफी मांगनी चाहिए।

Tags

Next Story