CAB: नागरिकता संशोधन बिल पर पीएम नरेंद्र मोदी सख्त, केंद्र सरकार CAA पर नहीं हटेगी पीछे

Citizenship Amendment Bill पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ा रुख अपनाया है। रामलीला मैदान में पहुंचे हजारों लोगों को खड़े होकर CAB का समर्थन करने के लिए कहा। जिसके बाद हजारों की संख्या में लोगों ने एक मिनट तक खड़े होकर, ताली बजाकर बिल का समर्थन किया है। जिसके जरिए स्पष्ट कर दिया कि केंद्र सरकार बिल पर अब पीछे नहीं हटेगी। हालांकि मोदी ने कहा कि CAB और NRC के जरिए किसी भी भारतीय को बाहर नहीं किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलीला मैदान में धन्यवाद रैली के दौरान सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल (CAB) का विरोध करने वालों पर हमला बोला है। CAA Protest करने वालों के साथ विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत क्या धर्म के आधार पर गैस सिलेंडर दिए, किसी से धर्म-जाति नहीं पूछी। लेकिन सीएबी के जरिए कुछ लोग भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, देश को गुमराह कर रहे हैं। झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं।
दूसरी तरफ CAB और NRC को लेकर कहा कि जो हिन्दुस्तान के मुसलमान हैं। जिनके पूर्वजों ने देश की आजादी में अपने प्राण त्यागे हैं। उनके ऊपर ये बिल लागू नहीं होता है। देश की संसद में 120 करोड़ लोगों के सामने बोला गया कि ये हिन्दुस्तान के मुसलमानों पर लागू नहीं होगा। ये बिल उन लोगों के लिए हैं जो कि दूसरे देशों से भारत में आए हैं। लेकिन CAB के विरोध में हिंसक प्रदर्शन से भारत की छवि धूमिल हुई है।
लोगों ने खड़े होकर बिल को दिया समर्थन
रामलीला मैदान में आयोजित रैली में पहुंचे लोगों ने खड़े होकर बिल का समर्थन किया है। पीएम मोदी ने कहा कि यदि नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन करते हैं तो खड़े होकर सम्मान करिए। राज्यसभा-लोकसभा का सम्मान करिए। आपने जो सांसद चुनकर भेजे हैं उनका सम्मान करिए। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने खड़े होकर सम्मान किया।
उपद्रवियों के ऊपर किया हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदर्शन करने वाले लोगों को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ कर भारत की छवि को धूमिल किया गया है। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा कर करदाता के रुपयों को बर्बाद किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि पुलिस वालों के साथ मारपीट की गई। देश की रक्षा में शहीद होने वाले पुलिस वालों के ऊपर पत्थर बरसाए गए। बेरहमी से उन्हें मार रहे हो। लेकिन मुश्किल के वक्त पुलिस कर्मी कभी जाति-धर्म, दिन-रात कुछ नहीं देखता है। आप लोगों की मदद के लिए हर वक्त खड़ा होता है।
सौ साल पुरानी पार्टी के नेता दे रहे उपदेश
नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सौ साल पुरानी पार्टी के नेता उपदेश दे रहे थे। उन्हें रोकने की कोशिश नहीं कर रहे थे। इसका मतलब है कि सबसे पुरानी पार्टी के नेताओं की प्रदर्शन को लेकर सहमति थी।
शहीद पुलिस कर्मियों को याद किया
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद पुलिस कर्मियों को भी याद किया। लोगों से कहा कि 33 हजार शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दीजिए। हाल ही में शहीद स्मारक बनाया गया है। वहां पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित कीजिए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने शहीदो अमर रहो के नारे भी लगवाए।
सरकारी दफ्तर में पहुंचता है शरणार्थी
नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुसीबत में यदि कोई शरणार्थी पड़ोसी देश से आता है तो सीधे सरकारी अधिकारी के पास पहुंचता है। वो छुपाता नहीं है कि वो पाकिस्तान से आया है। जबकि घुसपैठिया कभी अपनी पहचान होने नहीं देता है। जबकि शरणार्थी कभी अपनी पहचान छुपाता नहीं है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS