पीएम मोदी ने बिहार वासियों को ऐतिहासिक कोसी रेल महासेतु किया समर्पित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश और बिहार वासियों के लिये ऐतिहासिक कोसी रेल महासेतु समर्पित कर दिया है। बताया जाता है कि इससे खासकर मिथिलांचल वासियों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। रेल मंत्रालय ने भी ट्वीट कर कोसी रेल महासेतु के शुभारंभ की पुष्टि की है। रेल मंत्रालय ने बताया कि कोसी रेल महासेतु के संचालन से उत्तर बिहार, नेपाल व भारत की पूर्वी अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए सीधा रेल संपर्क बहाल हो गया है। रेल मंत्रालय ने बताया कि कोसी रेल महासेतु का शुभारंभ रेलवे इनफ्रास्ट्रक्चर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। बताया जाता है कि 2003-2004 में 22 किलोमीटर लंबी कोसी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी मिली थी। जानकारी है कि अब निर्मली और सरायगढ़ के बीच रेल संपर्क स्थापित हो जाने से क्षेत्र के लोगों को एक वैकल्पिक मार्ग मिल जायेगा।
भारत को विश्व गुरु बनने के सपने को पूरा कर रहे हैं नरेंद्र मोदी : भाजपा
बिहार भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकांउट से ट्वीट कर बताया कि आज दिन बिहार के इतिहास में स्वर्णिम दिन साबित होने वाला है। बताया गया कि 1934 के भूकंप ने बिहार के कोसी क्षेत्र को मिथिलांचल से अलग कर दिया। उसी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से आज फिर से जोड़ा जा रहा है। बिहार भाजपा ने आगे कहा कि स्वामी विवेकानंद के बचपन का नाम नरेंद्र था। एक नरेन्द्र ने भारत को विश्व गुरु बनने का सपना देखा था। आज एक नरेन्द्र उनके सपनों को पूरा कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS