बड़ी खबर: इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में हो गया निधन, दुनिया को कहा अलविदा

बड़ी खबर: इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में हो गया निधन, दुनिया को कहा अलविदा
X
इंग्लैंड (England) की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति और राजकुमार प्रिंस फिलिप की 99 साल की उम्र में निधन हो गया है।

Prince Philip husband of Queen Elizabeth II passes away: इंग्लैंड (England) की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति और राजकुमार प्रिंस फिलिप की 99 साल की उम्र में निधन हो गया है। आधिकारिक बयान जारी कर इस खबर की पुष्टि कर दी गई है। प्रिंस फिलिप ने आज सुबह ही विंडसर कैसल में आखिरी सांस ली। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले दिनों लंदन के एक अस्पताल में भर्ती किया था, जहां संक्रमण और हृदय संबंधी रोग का इलाज होने के बाद छुट्टी दे दी गई थी। प्रिंस फिलिप ने 65 साल तक महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के साथ काम किया था।

बकिंघम पैलेस से जानकारी देते हुए बताया कि क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के पति और ब्रिटिश शाही परिवार में लगभग सात दशकों तक राज करने वाले प्रिंस फिलिप का निधन हो गया। उनकी पत्नी के 69 साल के शासनकाल के दौरान ब्रिटिश इतिहास में सबसे लंबे समय तक दोनों ने एक साथ काम किया था। उस समय उन्होंने सख्त नियमों के साथ काम किया और कई प्रवृत्तियों को बदला।

उनकी मौत पर पैलेस से एक बयान जारी कर बताया कि यह गहरे दुख के साथ बताया जा रहा है कि महारानी ने अपने प्यारे पति को खो दिया है। उन्होंने 1947 में एलिजाबेथ से शादी की और विश्व युद्ध के बाद की अवधि में राजशाही के आधुनिकीकरण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 1997 में उनकी 50वीं शादी की सालगिरह पर दिए भाषण को आज भी याद किया जाता है। महारानी एलिजाबेथ ने कहा था कि वह काफी सरल व्यक्ति हैं और इतने सालों तक वह मेरी ताकत बने हुए हैं।

Tags

Next Story