पंजाब के फिरोजपुर जेल में सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर कैदियों के बीच जमकर मारपीट, घायलों को अस्पताल में किया भर्ती

पंजाब के फिरोजपुर जेल में सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर कैदियों के बीच जमकर मारपीट, घायलों को अस्पताल में किया भर्ती
X
सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले की जांच जारी है। इसी बीच शुक्रवार को फिरोजपुर जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई।

बीते दिनों पंजाब में सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले की जांच जारी है। इसी बीच शुक्रवार को फिरोजपुर जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। पहले दो गुटों के बीच विवाद हुआ था, उसके बाद जमकर मारपीट हुई। घटना में घायल हुए सभी कैदियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

पंजाब की फिरोजपुर जेल में कैदियों के बीच मारपीट में करीब चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि मूसेवाला की हत्या को लेकर दोनों गुटों में कहा-सुनी हो गई जो बाद में मारपीट तक पहुंच गई। जेल अधिकारियों ने कहा कि एक पक्ष मूसेवाला की हत्या को गलत बता रहा था, जबकि दूसरी पक्ष हत्या के समर्थन में था।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त जेल के अंदर बंदियों को रोकने की कोई व्यवस्था नहीं थी। जिसकी वजह से दोनों पक्षों में हिंसा बढ़ गई और समय रहते रोक नहीं पाए। बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कथित तौर पर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ ​​सिद्धू मूसेवाला की हत्या कराने की बात कबूल ली है। जो अभी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि बिश्नोई ने जांचकर्ताओं को बताया है कि कनाडा में गोल्डी बराड़ सहित उसके गिरोह के सदस्यों ने एक साजिश रची और सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी। पुलिस के सामने कबूल करने के बाद अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस नेपाल से भी कनेक्शन निकाल रही है। साथ ही छापेमारी का सिलसिला जारी है। सिद्धू मूसेवाला ने इस साल के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मानसा से चुनाव लड़ा था। लेकिन हार गए थे। हाल ही में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया।

Tags

Next Story