Rahul Gandhi: पीयूष गोयल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव, राहुल गांधी पर लगाए थे ये आरोप

Parliament News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान को लेकर सियासत चरम पर है। कांग्रेस जहां राहुल के बयान को भारत के खिलाफ नहीं बल्कि सरकार के खिलाफ बता रही है, वहीं सत्ता पक्ष का कहना है कि राहुल हमेशा विदेशों में जाकर भारत की बुराई करते हैं, जो कि ठीक नहीं है। सत्ता और विपक्ष के बीच लड़ाई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी आज सदन में राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपने बयान के लिए सदन में आकर माफी मांगनी चाहिए।
संसद में गरजे पीयूष गोयल
केंदीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह बहुत ही शर्म की बात है कि जब कोई नेता दूसरे देश में जाकर अपने देश की बुराई करता है। गोयल ने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी के नेता ने लंदन में जाकर भारत की न्यायपालिका, सेना, चुनाव आयोग और सदन का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सदन में आकर माफी मांगनी चाहिए।
कांग्रेस ने राहुल का किया बचाव
राहुल गांधी के बयान का कांग्रेस ने बचाव किया है। कांग्रेस सांसदों का कहना है कि राहुल ने सरकार की आलोचना की है, न की भारत की। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने भाजपा नेता पीयूष गोयल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव भी पेश किया है।
क्या है विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव
विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव संसद के द्वारा पेश किया जाता है। जब संसद भवन के किसी सदस्य को लगता है कि सदन में झूठे तथ्य पेश करके सदन के विशेषाधिकार का उल्लंघन हुआ है, तो उस परिस्थिति में यह विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया जाता है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS