केरल: त्रिशूर में प्रियंका गांधी बोलीं- बीजेपी की राजनीति झूठ से भरी हुई है, पीएम मोदी के लिए कह दी बड़ी बात

केरल विधानसभा चुनाव 2021 : केरल में रानीतिक दलों के नेता विधानसभा चुनाव के लिए जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। केरल के त्रिशूर में प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक जनसभा को संबोधित किया और विरोधियों पर निशाना साधा।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्रियंक गांधी वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सीपीएम की तरह कैडर आधारित पार्टी नहीं है। कांग्रेस लोगों की पार्टी है। कांग्रेस की राजनीति लोगों के लिए होती है, लोगों को एक करने के लिए होती है। हम भाजपा की तरह बंटवारे की राजनीति नहीं करते हैं।
हर कोई जानता है कि पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय सरकार ने हमारे देश को धर्म के नाम पर कैसे विभाजित किया है। और हर किसी ने उस तिरस्कार को देखा है जिसके साथ उन्होंने हमारे देश के गरीब किसानों का इलाज किया है। बेहतर होगा कि पीएम अपने पवित्र राजनीतिक भाषणों में हल्के-फुल्के शब्दों का इस्तेमाल करने के बजाय पवित्र बाइबल के शब्दों पर ध्यान दें।
प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी की राजनीति झूठ से भरी हुई है। इसलिए मैं आज पीएम से पहले बाइबिल का उद्धरण देना चाहूंगी- सच्चा होठ हमेशा के लिए रहता है लेकिन, एक झूठ बोलने वाली जीभ एक पल के लिए होती है।
BJP's politics is filled with lies so I would like to quote the Bible before the PM today- "Truthful lips endure forever but a lying tongue is but for a moment": Smt. @priyankagandhi#IndiaProgressesWithCongress pic.twitter.com/GcKLNSqle8
— Congress (@INCIndia) March 31, 2021
आगे कहा कि दो दिन पहले एक एलडीएफ नेता ने महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणी की थी। ऐसा लगा जैसे सीपीएम उत्तराखंड और यूपी के सीएम से प्रचार के लिए सबक ले रही है। मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि आप मत बताना हमें क्या पहनना है? किससे प्यार करना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS