प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर तंज, बोलीं- हत्या पर आवाज दबाने की कोशिश कर रहा प्रशासन

कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी ने बनारस में बड़ते अपराध को लेकर मोदी सरकार पर तंज कसा है। प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर हैंडिल से ट्वीट करते हुए लिखा कि आज बनारस में अपराधियों ने खुलेआम 6 गोलियां दागकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी।
भाजपा सरकार ने प्रशासन के पूरे तंत्र को इस काम पर लगा रखा है कि कहां किसकी आवाज दबानी है। अपराधियों के लिए एसी कमरे हैं, खुला छूट है कि मनमर्ज़ी अपराध करें। भाजपा सरकार फेल है।
आज बनारस में अपराधियों ने खुलेआम 6 गोलियाँ दागकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। भाजपा सरकार ने प्रशासन के पूरे तंत्र को इस काम पर लगा रखा है कि कहाँ किसकी आवाज दबानी है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 30, 2019
अपराधियों के लिए एसी कमरे हैं, खुला छूट है कि मनमर्ज़ी अपराध करें।
भाजपा सरकार फेल है।
सत्ता के घमंड में चूर उप्र भाजपा सरकार लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही
प्रियंका गांधी ने शाहजहांपुर मामले को लेकर भी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि उप्र में अपराधियों को सरकार का सरंक्षण है कि वो बलात्कार से पीड़ित लड़की को डरा-धमका सकें।
लेकिन, उप्र भाजपा सरकार शाहजहांपुर की बेटी के लिए न्याय मांगने की आवाज को दबाना चाहती है। पदयात्रा रोकी जा रही है। हमारे कार्यकर्ताओं नेताओं को गिरफ़्तार किया जा रहा है। डर किस बात का है?
सत्ता के घमंड में चूर उप्र भाजपा सरकार लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है। एक बलात्कार आरोपी को बचाने के लिए और शाहजहांपुर की बेटी को आवाज को दबाने के लिए वो किसी भी हद तक गिर सकती है। यूपी सरकार एक घबराई हुई सरकार है।
सत्ता के घमंड में चूर उप्र भाजपा सरकार लोकतंत्र की धज्जियाँ उड़ा रही है। एक बलात्कार आरोपी को बचाने के लिए और शाहजहाँपुर की बेटी को आवाज को दबाने के लिए वो किसी भी हद तक गिर सकती है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 30, 2019
UP सरकार एक घबराई हुई सरकार है।#BJPBhagaoBetiBachao
जैसे पता चलता है कि उनके ख़िलाफ प्रदर्शन होने जा रहा है 144 लगा देते हैं। जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता, अन्याय-अत्याचार को छिपाया नहीं जा सकता। जितनी कोशिश करेंगे, उतनी ही न्याय की माँग बुलंद होती जाएगी। शाहजहाँपुर की लड़की को न्याय दीजिए। अपने मंत्री को बचाना बंद कीजिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS