प्रियंका गांधी ने समझाई मोदी सरकार की 'क्रोनोलॉजी'

प्रियंका गांधी ने समझाई मोदी सरकार की क्रोनोलॉजी
X
प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वो नौकरियों का वादा करके सरकार बनाएंगे और बाद में विश्वविद्यालयों और देश के संविधान को बर्बाद कर देंगे।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को नागरिकता कानून के बीच मोदी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने आज ट्वीट करके मोदी सरकार को 'क्रोनोलॉजी' को समझाया है।

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वो नौकरियों का वादा करके सरकार बनाएंगे और बाद में विश्वविद्यालयों और देश के संविधान को बर्बाद कर देंगे। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा।

क्रोनोलॉजी समझिए आप

* पहले वो आपसे दो करोड़ नौकरियां का वादा करेंगे

* फिर वो सरकार बनाएंगे

* फिर वो आपकी यूनिवर्सिटीज बर्बाद करेंगे

* फिर वो देश का संविधान बर्बाद करेंगे

* फिर आप प्रोटेस्ट करेंगे

* फिर वो आपको 'फूल' बोलेंगे

लेकिन यंगिस्तान मैदान में डटा रहेगा।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी के साथ अन्य दल भी नागरिकता संशोधन अधिनिय को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं नेताओं के अलावा लोग भी सड़कों पर उतरकर सीएए का विरोध कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शनों ने हिंसक रुख भी अख्तियार कर लिया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story