रॉबर्ट वाड्रा बोले- लड़ेंगे चुनाव, वतन की खातिर जान देने वालों से है नाता

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद एवं प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने सियासी मैदान में उतरने और चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की हैं। वहीं रॉबर्ट वाड्रा ने आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा उनसे की गई पूछताछ को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा उनसे पूछताछ कराकर उनका अपमान कराया जा रहा है। साथ ही रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि वो उस सियासी परिवार से नाता रखते हैं, जिसके द्वारा पीढ़ियों से देश सेवा की गई है। इस परिवार के लोगों ने देश की खातिर कुर्बानियां भी दी हैं।
रॉबर्ट वाड्रा यह बातें आज नई दिल्ली में अपने सुखदेव विहार ऑफिस में कही। रॉबर्ट वाड्रा ने बताया कि पूर्व अनुभवों से महसूस हो रहा है कि लोगों की सेवाएं करने के लिये उनकों संसद में मौजूद होना चहिये। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व में उनके द्वारा लोगों की सेवाएं करने के लिये लंबे समय तक लड़ाई लड़ी गई है। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि उन्होंने सियासत से स्वयं को दूर रखने के लिये बहुत समझाने का प्रयास किया है। लेकिन वो उन्हें लगातार दुखी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ ऐसा व्यवहार इसलिये किया जा रहा है, क्योंकि वो सियासत में नहीं हैं।
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि वो अब तक सियासत से इसलिये दूर रहे, क्योंकि सियासत को लेकर उनके अलग विचार हैं। वहीं रॉबर्ट वाड्रा ने दावा किया कि वो उचित समय देखकर इसको लेकर अब फैसला लेंगे। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि इसके लिये वो ऐसा इलाका देखेंगे, जहां लोगों के जीवन स्तर में परिवर्तन लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जहां की जनता भी उन्हें वोट देगी। रॉबर्ट वाड्रा ने यह बात भी कही कि यदि उनका परिवार इसकी इजाजत देगा, तब ही वो इस बात का ऐलान करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका पूरा परिवार विशेष तौर पर प्रियंका गांधी उनके हर निर्णय का समर्थन करती हैं। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि वो सियासत में ना होते हुये भी लंबे समय से सियासी जंग लड़ रहे हैं। उनका यह तंज केंद्र सरकार की ओर रहा। बीते दिनों रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ दर्ज बेनामी संपत्ति मामले में आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा पूछताछ की गई थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS