सोनिया गांधी के बाद प्रियंका भी आईं कोरोना की जद में, लोगों से की ये अपील

सोनिया गांधी के बाद प्रियंका भी आईं कोरोना की जद में, लोगों से की ये अपील
X
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के दैनिक केस अब धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। कांग्रेस की अंतिरम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के बाद उनकी बेटी और कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra Corona positive) भी कोरोना वायरस की जद में आ गई हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने हल्के लक्षणों के साथ सकारात्मक परीक्षण किया है। सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। मैं उन लोगों से अनुरोध करूती जो मेरे संपर्क में आए हैं, सभी आवश्यक सावधानी बरतें। बता दें कि प्रियंका गांधी के कोरोना पॉजिटिव आने की न्यूज मिलते ही कांग्रेस नेताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी बुधवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की यात्रा में कटौती कर दिल्ली लौट आई थीं। इसके बाद प्रियंका गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा भी कोरोना संक्रमित पाई गईं हैं। प्रियंका ने उनके संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने का अनुरोध किया है।

24 घंटे में 4 हजार से अधिक केस दर्ज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 4 हजार 41 नए केस दर्ज किए गए हैं और 10 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक दिन में 2363 मरीज ठीक हुए हैं। ताजा नये केस सामने आने के बाद देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 21 हजार 177 हो गई है। जबकि देश में अब तक कोरोना से 4 करोड़ 26 लाख 22 हजार 757 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। जबकि देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 5 लाख 24 हजार 651 हो गई है।

Tags

Next Story