प्रियंका गांधी की सुरक्षा में सेंध पर बोले रॉबर्ट वाड्रा, कहा प्रशिक्षित थे घुसपैठिए

प्रियंका गांधी की सुरक्षा में सेंध पर बोले रॉबर्ट वाड्रा, कहा प्रशिक्षित थे घुसपैठिए
X
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सुरक्षा तोड़कर कुछ लोग घर में घुस गए। प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी लेने के लिए घर में घुसे थे। जिसके बाद राबर्ट वाड्रा ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि घुसपैठिए प्रशिक्षित थे।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा में सेंध को लेकर बवाल बढ़ता ही जा रहा है। प्रियंका गांधी के पति और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि घर में घुसने वाले लोगों को इसके लिए प्रशिक्षित किया गया था।

रॉबर्ट वाड्रा ने प्रियंका गांधी की सुरक्षा को लेकर फेसबुक पोस्ट से लेकर मीडिया से बात की है। जिसमें सरकार पर एसपीजी सुरक्षा हटाने पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि सुरक्षा किसी कारण से नहीं दे रखी है बल्कि सुरक्षा को खतरे के कारण दे रखी है। सात लोग आते हैं और प्रियंका से सेल्फी खिचाने के लिए कहते हैं। ऐसा लगता है कि उन्हें घर में घुसने के लिए प्रशिक्षित किया गया था। जब हमने इस संबंध में सुरक्षा अधिकारियों से पूछा तो आरोप लगाने का खेल शुरू हो गया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story