प्रियंका गांधी वाड्रा न सांसद और न ही मंत्री तो फिर क्यों दिल्ली में मिला था सरकारी बंगला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) से केंद्र सरकार ने 1 अगस्त तक दिल्ली स्थित सरकारी बंगला (Bungalow) खाली करने के लिए कहा है। प्रियंका को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से दिल्ली का सरकारी बंगला छोड़ने का नोटिस मिला है।
प्रियंका गांधी को अब SPG सुरक्षा भी नहीं मिली हुई है
आपको बता दें कि पत्र में लिखा गया था कि गृह मंत्रालय का कहना है कि प्रियंका को सीआरपीएफ कवर के साथ जेड प्लस सिक्योरिटी मिली है। इसमें सरकारी आवास के अलॉटमेंट के लिए कोई प्रावधान नहीं है। वहीं मंत्रालय का यह भी कहना है कि प्रियंका गांधी को अब SPG सुरक्षा भी नहीं मिली हुई है। इसी आधार पर डायरेक्टोरेट ऑफ एस्टेट ने उनका अलॉटमेंट केंसिल कर दिया है और उन्हें एक 1 अगस्त तक सरकारी बंगला खाली करने के लिए निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही नोटिस में कहा गया है कि जेड प्लस सुरक्षा कवर वाले शख्स सरकारी घर के हकदार नहीं हैं।
राजीव गांधी की हत्या के बाद गांधी परिवार को SPG सुरक्षा प्रदान की गई थी
खबरों की मानें तो प्रियंका गांधी लोधी रोड स्थित सरकारी बंगला 21 फरवरी, 1997 को अलॉट किया गया था। वे 6-बी हाउस नंबर- 35 लोधी एस्टेट में अपने परिवार के साथ रहती हैं। वहीं आपको बता दें कि 21 मई 1991 को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद गांधी परिवार को SPG सुरक्षा प्रदान की गई थी।
Also Read: संबित पात्रा पर भड़की ये एक्ट्रेस, कहा- थोड़ी सी संवेदना बची है या नहीं
साल 2019 में केंद्र सरकार ने SPG सुरक्षा हटा ली थी
SPG सुरक्षा के तहत गांधी परिवार को यह घर अलॉट किया गया था। वहीं साल 2019 में केंद्र सरकार ने SPG सुरक्षा हटा ली थी। वहीं अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सुरक्षा Z+ कैटेगरी कर दी गई है जो सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के जिम्मे है, लेकिन इस सुरक्षा में बंगला नहीं मिलता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS