प्रियंका गांधी बोलीं- उत्तर प्रदेश में महिलाएं हैं असुरक्षित, योगी सरकार के दावों की खोली पोल

प्रियंका गांधी बोलीं- उत्तर प्रदेश में महिलाएं हैं असुरक्षित, योगी सरकार के दावों की खोली पोल
X
प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर यह हमला तब बोला है जब लखनऊ महिला संविदा कर्मी से छेड़छाड़ (molesting) व अश्लील हरकत करने वाला बापू भवन (Bapu Bhavan) का सेक्शन इंचार्ज इच्छा राम को गिरफ्तार किया गया है।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने गुरुवार को महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार (Yogi government) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में महिलाएं असुरक्षित हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर यह हमला तब बोला है जब लखनऊ महिला संविदा कर्मी से छेड़छाड़ (molesting) व अश्लील हरकत करने वाला बापू भवन (Bapu Bhavan) का सेक्शन इंचार्ज इच्छा राम को गिरफ्तार किया गया है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट से हिंदी में दो ट्वीट किए हैं। प्रियंका गांधी ने अपने पहले ट्वीट में लिखा सचिवालय हो, सड़क हो या और कोई स्थान, उत्तर प्रदेश में महिला असुरक्षित है। सरकार के "महिला सुरक्षा" के दावे की असलियत यही है।

उत्तर प्रदेश की एक बहन को यौन शौषण की शिकायत पर कार्रवाई न होने के चलते अपने साथ घटी घटना का वीडियो वायरल करना पड़ा। कितना धैर्य और लड़ने की शक्ति होगी उसमें।

प्रियंका ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश की मेरी बहनों, एकजुट हो कर अपनी लड़ाई इसी तरह खुद लड़ो। तुम लड़की हो, लड़ सकती हो। देश की एक-एक महिला तुम्हारे साथ खड़ी है।

कांग्रेस कानून और व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर राज्य की योगी सरकार पर लगातार हमला कर रही है। आरोप है कि प्रदेश में आपराधिक गतिविधियां बड़े पैमाने पर हैं। कांग्रेस ने योगी आदित्यनाथ सरकार के सुरक्षा के दावे को खारिज कर दिया है।

Tags

Next Story