प्रियंका गांधी वाड्रा ने संभालीं कमान, अशोक गहलोत और सचिन पायलट से कर रही हैं बात

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार के सामने खड़ा संकट ढलता हुआ नजर आ रहा है। एक तरफ सीएम ने मीडिया के सामने शक्ति प्रदर्शन दिखाया तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कमान संभाल ली है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सीएम गहलोत और सचिन पायलट से बातचीत कर रही है। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी दोनों की सुलह कर तनाव कम करवाएंगे। कांग्रेस ने भी कांग्रेस ने भी सचिन पायलट से बैठक में शामिल होने के लिए कहा था।
वहीं दूसरी तरफ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम आवास पर हुई बैठक में मीडिया के सामने सीएम अशोक गहलोत ने सभी विधायकों की परेड कराई। जिसमें उनके पास 109 विधायकों का समर्थन हासिल है। वहीं उन्हें बहुमत के लिए 101 विधायक चाहिए थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS