ममता की फोटोशॉप इमेज पोस्ट करने वाली भाजपा महिला कार्यकर्ता गिरफ्तार, मां ने लगाया आरोप

ममता की फोटोशॉप इमेज पोस्ट करने वाली भाजपा महिला कार्यकर्ता गिरफ्तार, मां ने लगाया आरोप
X
पंश्चिम बंगाल में हावड़ा जिला क्लब सेल की संयोजक प्रियंका शर्मा को पुलिस ने सीएम ममता बनर्जी की बनावटी फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पंश्चिम बंगाल में हावड़ा जिला क्लब सेल की संयोजक प्रियंका शर्मा को पुलिस ने सीएम ममता बनर्जी की बनावटी फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। प्रियंका शर्मा भारतीय जनता युवा मोर्चा की सदस्य है। प्रियंका शर्मा की मां ने कहा कि प्रियंका शर्मा ने कई अन्य लोगों की तरह सोशल मीडिया पर तस्वीर को पोस्ट किया। लेकिन वह एक विपक्षी कार्यकर्ता है, इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया।

टीएमसी की तरफ से प्रियंका शर्मा के खिलाफ सीएम ममता बनर्जी की फोटोशॉप इमेज शेयर करने के लिए एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। जिसके बाद पुलिस उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए प्रियंका शर्मा को गिरफ्तार किया। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका शर्मा को गिरफ्तारी के बाद 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story