पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव पर इस महीने आ सकता है आखिरी फैसलाः विदेश मंत्रालय

पाकिस्तान की जेल में बंद भारत के कुलभूषण जाधव के मामले में इस महीने आखिरी फैसला आ सकता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने जानकारी दी कि कुभूषण जाधव के मामले में कुछ हफ्तों में फैसले की घोषणा होगी। इस केस में मौखिक जानकारी साझा कर दी गई है। फैसले की घोषणा इंटरनेशनल कोर्ट करेगा। तारीख की घोषणा भी उन्हीं के द्वारा होगी।
बता दें कि पाकिस्तान की सरकार ने दावा किया है कि 3 मार्च 2016 को कुलभूषण जाधव को बलूचिस्तान प्रांत के मश्खेल के नजदीक चमन इलाके की सीमा से गिरफ्तार किया गया। उसे काउंटर इंटेलीजेंस रेड के दौरान सुरक्षाबलों के द्वारा गिरफ्तार किया है। इस दावे को भारत ने खारिज करते हुए कहा कि उसका (कुलभूषण) ईरान से अपहरण किया गया।
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने जाधव को भारतीय नौसेना में एक सेवारत अधिकारी के रूप में रिपोर्ट किया और कहा कि उन्हें भारत की बाहरी खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का कमीशन दिया गया था। पाकिस्तान का मानना है कि जाधव बलूचिस्तान और कराची में विध्वंसक गतिविधियों में शामिल था। इसके बाद जाधव को पूछताछ के लिए इस्लामाबाद स्थानांतरित कर दिया गया था।
भारतीय सूत्रों के मुताबिक जाधव को ईरान के सरबज शहर से जैश उल अद्ल के मुल्ला उमर ईरानी के द्वारा अपहृत किया गया, जिसे बाद में पाकिस्तानी सेना को हैंड ओवर किया गया।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि जाधव एक भारतीय नौसेना अधिकारी थे, लेकिन समय से पहले सेवानिवृत्त हो गए थे और उनकी सेवानिवृत्ति के बाद से सरकार के साथ उनका कोई वर्तमान संबंध नहीं था।
पाकिस्तानी सेना की अदालत ने अप्रैल 2017 में जासूसी और आतंकवाद के आरोपों पर भारतीय नागरिक जाधव को मौत की सजा सुनाई थी। भारत ने इसके खिलाफ उसी साल मई में आईसीजे का दरवाजा खटखटाया था। आईसीजे की 10 सदस्यीय पीठ ने 18 मई 2017 में पाकिस्तान को मामले में न्यायिक निर्णय आने तक जाधव को सजा देने से रोक दिया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS