Prophet Row: दिल्ली, उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में नूपुर शर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, कई जगहों पर भारी पथराव

Prophet Row: दिल्ली, उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में नूपुर शर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, कई जगहों पर भारी पथराव
X
देश की राजधानी दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर दोपहर की नमाज के बाद भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। इन लोगों ने मस्जिद के बाहर निलंबित भाजपा नेता नुपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल की भड़काऊ टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

Prophet Row: निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल की भड़काऊ टिप्पणी के विरोध में देश के अलग-अलग राज्यों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल कर कोलकाता समेत कई राज्यों में भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं कई जगह पथराव की खबरें भी सामने आई हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर दोपहर की नमाज के बाद भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। इन लोगों ने मस्जिद के बाहर निलंबित भाजपा नेता नुपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल की भड़काऊ टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि जामा मस्जिद के शाही इमाम का कहना है कि मस्जिद ने विरोध का कोई आह्वान नहीं किया।

समाचार एजेंसी एएनआई हिंदी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने कहा है कि निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा और भाजपा से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल के बयानों के खिलाफ लोगों ने जामा मस्जिद पर विरोध प्रदर्शन किया। हमने वहां से लोगों को हटा दिया है। स्थिति अब नियंत्रण में है। डीसीपी सेंट्रल श्वेता चौहान ने कहा कि यह लोग नवीन जिंदल और नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। हमने 10-15 मिनट में इस पर काबू पा लिया था। इन लोगों ने प्रदर्शन सड़क पर और बिना अनुमति के किया था जिस पर हम क़ानूनी कार्रवाई करेंगे।

पश्चिम बंगाल में सड़कों पर उतरे लोग भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में लोगों ने निलंबित भाजपा नेता नुपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल द्वारा भड़काऊ टिप्पणी पर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस कर्मी मौजूद हैं। पुलिस ने कहा है कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया है कोई हिंसा नहीं हुई है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भाजपा के कुछ नेताओं ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि विवादित टिप्पणी करने वाले नेताओं को भाजपा ने पार्टी से निलंबित कर दिया है। अब मुस्लिम समुदाय के लोग विवादित टिप्पणी करने वाले नेताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर समेत कई शहरों में भी जुमे की नमाज के बाद भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और भाजपा नेताओं के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। यूपी के प्रयागराज में प्रदर्शनकारियों का पुलिस पर पथराव जारी है पुलिस स्थिति पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

Tags

Next Story