भारत के नये कृषि कानूनों के खिलाफ लंदन में विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार

भारत के नये कृषि कानूनों के खिलाफ लंदन में विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार
X
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने भारतीय उच्चायोग के बाहर ब्रिटेन के अलग-अलग हिस्सों से कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के लिए के जमा होने से पहले चेतावनी दी थी।

भारत के कृषि कानूनों के खिलाफ लंदन में भी भारतीय उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया है। तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में किए गए प्रदर्शन के दौरान स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने भारतीय उच्चायोग के बाहर ब्रिटेन के अलग-अलग हिस्सों से कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के लिए के जमा होने से पहले चेतावनी दी थी।

बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए मध्य लंदन में पंजाब के किसानों के साथ खड़े हैं। कई पुलिसकर्मी सड़क पर उतरे और चेताया कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कड़े नियम लागू हैं। यदि 30 से अधिक लोग जमा होते हैं तो गिरफ्तारी की जा सकती है और जुर्माना लगाया जा सकता है।

मेट्रोपोलिटन पुलिस के कमांडर पॉल ब्रोगडेन ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदर्शनकारियों से कहा कि यदि आप निर्धारित 30 लोगों से ज्यादा की संख्या में एकत्र होकर नियम तोड़ते हैं तो आप क्राइम कर रहे हैं। इस अपराध के लिए जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही कमांडर पॉल ब्रोगडेन ने लोगों से कहा है कि प्रदर्शन में शमिल न हों।

बता दें कि दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन में मुख्य रूप से ब्रिटिश सिख शामिल थे। जिनके हाथ में तख्तियां पकड़े थी। इन तख्तियों पर किसानों के लिए न्याय' जैसे संदेश लिखे थे।

भारतीय उच्चायोग के एक प्रवक्ता ने कहा कि बहुत ही जल्दी साफ हो गया कि लोगों के जमवाड़े की अगुवाई भारत विरोधी अलगाववादी कर रहे थे। जिन्होंने भारत में किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करने के नाम पर भारत विरोधी अपना एजेंडा चलाया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन भारत का आंतरिक मामला है और भारत सरकार प्रदर्शनकारियों से बात कर रही है।

Tags

Next Story