Shahrukh Khan के घर के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया, जानें पूरा मामला...

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Bollywood Superstar Shahrukh Khan) के घर के बाहर तनावपूर्ण माहौल है। एक संगठन ने शाहरुख के घर के बाहर प्रदर्शन करने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को वहां से रवाना किया है। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी ले लिया है। संगठन द्वारा शाहरुख के घर के प्रदर्शन करने का ऐलान करने के बाद, अनटच इंडिया फाउंडेशन (Untouch India Foundation) के सदस्य प्रदर्शन करने के लिए शाहरुख के घर के बाहर पहुंचने लगे, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया है।
शाहरुख के घर के बाहर क्यों हुई प्रदर्शन की कोशिश
दरअसल, शाहरुख खान एक ऐप का एड करते हैं, जिसमें ऑनलाइन गेम (Online Games) खेलकर पैसे कमाने के लिए कहा जाता है। इसको लेकर शाहरुख पर आरोप लगाया जा रहा है कि वे समाज में ऑनलाइन जुआ को बढ़ावा देरहे हैं, इसी कारण से मुंबई स्थित शाहरुख के घर मन्नत के बाहर प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया था। बता दें कि अनटच इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष कृष्ण चंद्र अदल नाम का शख्स हैं।
‘Jawan’: Shah Rukh Khan unveils teaser of new song ‘Not Ramaiya Vastavaiya’
— ANI Digital (@ani_digital) August 26, 2023
Read @ANI Story | https://t.co/RA9a77pehd#Jawan #ShahRukhKhan #Atlee pic.twitter.com/oqjo8PIOjO
नॉट रमैया वस्तावैया' की टीजर रीलीज
शाहरुख खान ने हाल ही में एक सेशन के दौरान अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' के सॉन्ग 'नॉट रमैया वस्तावैया' का टीजर शेयर किया है। इस सरप्राइज के SRK के फैंस में खुशी की लहर दौड़ उठी है। इससे पहले भी 'जवान' के ट्रैक 'जिंदा बंदा' और 'चलेया' लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। इसके बाद अब शाहरुख ने फिल्म की तीसरे दमदार पार्टी सॉन्ग 'नॉट रमैया वस्तावैया' की भी झलक लोगों को दिखा दी है।
ये भी पढ़ें...Dream Girl 2 ने Gadar 2 के सपनों पर फेरा पानी, जानें कैसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS