पुदुचेरी का राजभवन 48 घंटे के लिए बंद, जानिए क्यों

पुदुचेरी के राजभवन को 48 घंटे यानी दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। खबर है कि राजभवन के एक कर्मचारी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुदुचेरी के उप राज्यपाल सचिवालय की तरफ से जानकरी दी गयी है। राजभवन के एक स्टाफ में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जिसके बाद राजभवन को कीटाणुरहित किया जा रहा है। इसी कारण राजभवन दो दिन तक बंद रहेगा।
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए स्टाफ की पहुंच उप राज्यपाल तक नहीं है। लेकिन इसके बाद भी एहतियातन उप राज्यपाल और उनके कार्यालय से जुड़े सभी स्टाफ की कोरोना जांच की जा रही है।
बता दें कि पुदुचेरी में कोरोना वायरस के 1151 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें 553 ममले एक्टिव हैं और 584 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि, पुदुचेरी में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है।
भारत में आज 23 हजार से ज्यादा मामले सामने आए
कोविड19 के आज भारत में 23,135 मामले सामने आए हैं। इसी के साथ भारत में कोविड 19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 7 लाख 43 हजार 481 हो गयी है। इनमें 2, 65, 670 मरीज एक्टिव हैं। जबकि एक दिन में भारत में 16,849 मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ देश में ठीक हुए मरीजों की संख्या 4,57,058 हो गयी है। वहीं भारत में एक दिन में कोरोना वायरस से 479 लोगों की मौत हुई है। इसी के देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 20,653 हो गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS