महिला को बच्चा पैदा करने के लिए खिलाया इंसानी हडि्डयों से बना पाउडर, 7 आरोपियों पर केेस दर्ज

महाराष्ट्र के पुणे में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला को काले जादू के चलते इंसान की हडि्डयों से बना पाउडर खाने के लिए मजबूर किया गया। यह कार्य करने के लिए महिला को हर अमावस्या के दिन मजबूर किया जाता था। इस पाउडर को खाने के लिए महिला के ससुरालवालों ने भी तांत्रिक का साथ दिया था। बच्चे की चाहत में परिवार वालों ने महिला को खूब प्रताड़ित किया। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
अनेक प्रकार के अंधविश्वास कराए गए
पुलिस का कहना है कि महिला की शादी 2019 में हुई थी, उसके ससुरालवालों ने उससे दहेज में आभूषणों की मांग की थी, महिला को शादी के बाद कोई बच्चा न होने पर अमावस्या के दिन जबरन यज्ञ किया गया। एक तांत्रिक को बुलाया गया और उसने महिला को इंसान की हडि्डयों से बना पाउडर दिया और इस पाउडर को खाने के लिए मजबूर किया। महिला ने आरोप लगाया गया है कि उसके साथ इस तरह की घटना पहले भी कई बार हो चुकी है। इसी अंधविश्वास के चलते महिला को झरने में नहाने के लिए भी मजबूर किया गया। महिला को घर से बाहर भी निकाल दिया था।
7 के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने सात के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इसमें महिला के ससुरालवाले लोग ही आरोपी हैं, जिसमें पति, सास-ससुर, देवर और अन्य परिजन शामिल हैं। एक महिला तांत्रिक के खिलाफ भी तहरीर दी गई है। पुलिस ने बताया कि महिला एक पेशेवर इंजीनियर है। उसके ससुरालवाले लोग उसको मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे और अपने माता-पिता से पैसे लाने के लिए मजबूर करते थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS