पंजाब: मलेरकोटला में AAP पार्षद मोहम्मद अकबर की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार- पुलिस जांच में जुटी

पंजाब (Punjab) के मलेरकोटला जिले (Malerkotla district) में रविवार को आम आदमी पार्टी के एक नगर पार्षद (Aam Aadmi Party municipal councilor) की दो अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मोहम्मद अकबर (Mohammad Akbar) को उस समय करीब से गोली मारी गई जब वह जिम में थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस (Punjab Police) मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
गोली लगने से अकबर की मौके पर ही मौत हो गई
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मलेरकोटला की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अवनीत कौर सिद्धू (Senior Superintendent of Police Avneet Kaur Sidhu) ने कहा, हमलावर जिम में आए और उन्होंने अकबर को गोली मार दी। पुलिस ने कहा कि गोली लगने से अकबर की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अवनीत कौर सिद्धू ने कहा कि पुलिस हमलावरों का पता लगाने के प्रयास जारी है, इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है। हमलावरों को पकड़ने के शहर भर में विभिन्न जगहों पर नाकाबंदी करके जांच की जा रही है।
कुछ वर्षों पहले अकबर के बड़े भाई की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी
खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ वर्षों पहले अकबर के बड़े भाई की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बता दें कि अकबर ने कांग्रेस पार्टी से नगर पार्षद का चुनाव जीता था। लेकिन पंजाब में सत्ता परिवर्तन के बाद अकबर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। विधायक डॉ मोहम्मद जमील उर रहमान ने मोहम्मद अकबर के निधन पर दुख व्यक्त किया है और उन्होंने कहा है कि मृतक के परिवार को न्याय दिलवाया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS