पंजाब विधानसभा चुनाव 2022: चन्नी सरकार पर बरसे नवजोत सिंह सिद्धू, इन मुद्दों पर भूख हड़ताल पर बैठने की दी धमकी

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022: चन्नी सरकार पर बरसे नवजोत सिंह सिद्धू, इन मुद्दों पर भूख हड़ताल पर बैठने की दी धमकी
X
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने अपनी ही सरकार पर जोरदार तंज कसा और भूख हड़ताल में बैठने की चन्नी सरकार को धमकी दे डाली।

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) की तैयारियों के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने अपनी ही सरकार पर जोरदार तंज कसा और भूख हड़ताल में बैठने की चन्नी सरकार को धमकी दे डाली। एक कार्यक्रम के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने ड्रग्स मामलों पर पंजाब सरकार से रिपोर्ट जारी करने के लिए कहा है। पंजाब कांग्रेस में उपजा बवाल अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि अगर ड्रग्स और बेअदबी मामले की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई तो वे भूख हड़ताल करेंगे। पिछले दिनों डीजीपी और एजी की नियुक्ति को लेकर भी सिद्धू ने चन्नी के खिलाफ बगावती तेवर दिखाए थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के लिए भी कहा था।

बता दें कि सिद्धू के दबाव के चलते ही सीएम चन्नी को पंजाब के एडवोकेट जनरल को हटाना पड़ा था। सिद्धू ने कहा था कि हमारी पार्टी बेअदबी के मामलों में न्याय दिलाने के वादे के साथ सत्ता में आई थी। जिसमें आप मुख्य साजिशकर्ताओं की तरफ से हाईकोर्ट में पेश हुए और हमारी सरकार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। ऐसा नहीं चलेगा। जिसके बाद एपीएस देओलल को हटाना पड़ा था।

सिद्धू का अपनी ही पार्टी की सरकार से उलझना कोई नया विवाद नहीं है। इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह से लंबे समय तक उनकी तनातनी चली और अंत में अमरिंदर ने पार्टी छोड़ दी और सिद्धू को हाईकमान से पावर मिली और पंजाब में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बन गए। सिद्धू ने हाल ही में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया था। जब अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में बीजेपी से मुलाकात की थी।

Tags

Next Story