Punjab Assembly Election 2022: पंजाब में भाजपा ने सहयोगी दलों के साथ सीटों का किया बंटवारा, जानें किसे मिली- कितनी सीटें

पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा (BJP), पंजाब लोक कांग्रेस (Punjab Lok Congress) और अकाली दल (Akali Dal) के बीच सोमवार को सीटों का बटवारा हो गया है। जिसके तहत भाजपा 65 सीटों पर जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की नेतृत्व वाली पंजाब लोक कांग्रेस 37 और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा नीत शिरोमणि अकाली दल 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसकी घोषणा की।
पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा, पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) ने गठबंधन किया है। इसी के बाद आज भाजपा ने सहयोगी पार्टियों के साथ सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी। इसी दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narender Modi) के नेतृत्व में देश बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन देशविरोधी ताकतें हमेशा इसे पटरी से उतारने की कोशिश करती रहती हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का ही माध्यम नहीं है। सरकार बदलना ही इस चुनाव का उद्देश्य नहीं है। यह चुनाव आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित करने के लिए और पंजाब को स्थिरता देने के लिए है क्योंकि पंजाब सुरक्षित रहता है तो देश सुरक्षित रहता है।
उन्होंने आगे कहा कि पंजाब की 117 विधानसभा सीट के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था। इसमें उन्होंने 23 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। हालांकि वह मात्र तीन सीट ही जीत सकी थी। वर्तमान में उसके दो ही विधायक हैं क्योंकि एक सीट पर उपचुनाव में उसके उम्मीदवार को हार का मुंह देखना पड़ा था। नड्डा ने कहा, ''पंजाब में एनडीए गठबंधन हुआ है। इसके तहत भाजपा, पंजाब लोक कांग्रेस और शिअद (संयुक्त) मिलकर पंजाब विधानसभा (Punjab Assembly Election 2022) का चुनाव लड़ रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS