Punjab Assembly Session: विधानसभा में AAP ने पेश किया विश्वासमत, सीएम मान ने ऑपरेशन लोटस पर बीजेपी को घेरा

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित (Punjab Governor Banwarilal Purohit) और सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के बीच तीखी नोकझोंक के बाद मंगलवार को विधानसभा का विशेष सत्र (Punjab Assembly Session) शुरू हो गया है। भगवन मान ने पंजाब विधानसभा के अंदर विश्वासमत पेश किया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को राज्य की विधानसभा के अंदर विश्वासमत पेश किया। सीएम ने नंबरों की संख्या की जांच के लिए यह फैसला लिया। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के साथ बीते 4 सप्ताह से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के लिए कहा जा रहा था।
सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और राज्यपाल जोरदार गतिरोध में फंसे हुए थे। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आम आदमी पार्टी के द्वारा बुलाए गए विश्वास प्रस्ताव को लेकर कहा कि इसके जरिए राज्यपाल की शक्तियों को चुनौती दी जा रही है। मैं सदन में इसकी निंदा करता हूं। कांग्रेस और अकाली दल के विधायकों ने ट्रेजरी बैंच के द्वारा लाए गए विश्वासमत प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया।
राजस्थान कांग्रेस में चल रहे संकट पर भगवंत मान ने देश की सबसे पुरानी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब वो हमें हाउस लॉ के बारे में बताएंगे। पहले आप अपने घर की व्यवस्था को देखिए। मान यहीं नहीं रूके उन्होंने ऑपरेशन लॉट्स को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी चाहती है कि हर जगह पर सिर्फ उनकी ही सत्ता हो। इसे पहले राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने 22 सितंबर को विश्वास प्रस्ताव पेश करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की राज्य सरकार के फैसले को खारिज कर दिया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS