किसानों के आंदोलन पर बोले पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह, मोदी सरकार लोगों की आवाज सुने

कृषि कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसानों के समर्थन में पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह ने एक बार फिर मोदी सरकार से कहा कि उन्हें कृषि कानून पर किसानों की आवाज को सुनना चाहिए।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, किसानों के आंदोलन पर पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार लोगों की आवाज सुने। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी केंद्र से किसानों की बात सुनने के लिए कह रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमने पहले ही इस कानून को खत्म कर दिया है। उन्होंने अपने हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर के साथ अपने झगड़ पर सफाई भी दी। साथ ही पंजाब के सीएम ने सुझाव दिया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में शामिल किया जाना चाहिए। इस बीच सिंह ने कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी के भीतर आंतरिक संकट की चिंता नहीं है। उनके अनुसार पार्टी अपने नेतृत्व के मुद्दे पर निर्णय लेने के लिए पर्याप्त सक्षम थी। जब सोनिया गांधी ने पद छोड़ने का फैसला किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS