Punjab Crisis: पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह नाराज, बुलाई आपात बैठक

Punjab Crisis: पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह नाराज, बुलाई आपात बैठक
X
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने की संभावना के बीच मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नाराज हो गए हैं। पहले नवजोत सिंह सिद्धू और फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बैठक बुलाई है।

पंजाब विधानसभा चूनाव से पहले और कांग्रेस नेता हरीश रावत के बताए फॉर्मूले के बाद अब कांग्रेस में अंदरूनी कलह और तेज हो चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने की संभावना के बीच मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नाराज हो गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से साफ कह दिया है कि अगर सिद्धू प्रदेश अध्यक्ष बनते हैं, तो उनके नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसी दौरान कैप्टन ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से फोन पर लंबी बातचीत की।

हालांकि, सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि सिद्धू ने पंजाब में अपने समर्थकों से कहा है कि वह अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। वहीं हरीश रावत ने भी दोनों के बीच सुलह के लिए फॉर्मूले में सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान देने के बारे में बताया।

आज दोपहर में कांग्रेस महासचिव और पंजाब के प्रभारी हरीश रावत ने बताया था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री बने रहेंगे और सबसे पुरानी पार्टी उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पिछले साढ़े चार साल से हमारे सीएम हैं और हम उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने संकेत दिया कि सिद्धू राज्य कांग्रेस अध्यक्ष बन सकते हैं। रावत ने बताया था कि इसके इर्द-गिर्द एक फॉर्मूला बना दिया गया है, हमने कार्यकारी अध्यक्षों के लिए भी एक फॉर्मूला बनाया है। वहीं चंडीगढ़ नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस नेताओं की बैठक ले रहे हैं। बैठक में 5 मंत्री और 10 विधायक मौजूद रहे। वहीं इसके बाद अमरिंदर सिंह ने भी बैठक बुलाई।

Tags

Next Story