Punjab के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को जहरीले सांप ने डंसा, अस्पताल में भर्ती, जानें कैसी है सेहत

पंजाब (Punjab) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Education Minister Harjot Singh Bains) को जहरीले सांप ने डंस लिया है। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंजाब में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इस कड़ी में लोगों के बचाव के लिए 15 अगस्त की मध्यरात्रि हरजोत सिंह बाढ़ प्रभावित स्थान पर गए थे, इसी दौरान मंत्री के पैर में सांप ने काट लिया। इससे मंत्री के सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया। हरजोत सिंह को इलाज के लिए फौरन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि उन्हें कुछ नहीं हुआ और उनकी जान बच गई। इसके बाद मंत्री ने कहा कि ईश्वर की कृपा से मैं ठीक हूं।
'लोगों के प्यार और आशीर्वाद से मैं ठीक हूं'
हरजोत सिंह को सांप डंसने की जानकारी मंत्री ने खुद आज यानी शनिवार को दी है। उन्होंने अपनी फोटो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। मंत्री ने कहा कि ईश्वर की कृपा से मेरे निर्वाचन क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब में बाढ़ की स्थिति अब बेहतर है। बचाव अभियान के दौरान,15 अगस्त की मध्यरात्रि को मुझे एक जहरीले सांप ने काट लिया, लेकिन इससे अपने लोगों की मदद करने के मेरे दृढ़ संकल्प में कोई कमी नहीं आई। उन्होंने आगे कहा कि भगवान की कृपा और लोगों के प्यार और आशीर्वाद से मैं अब ठीक हूं। जहर का असर कम हो रहा है और मेरा रक्त परीक्षण भी सामान्य आया है।
With God's grace, the flood situation in my constituency, Shri Anandpur Sahib, is better now.
— Harjot Singh Bains (@harjotbains) August 19, 2023
During the rescue operations, I was bitten by a venomous snake on the intervening night of 15th Aug, but that didn’t deter my determination to help my people.
With God’s grace and… pic.twitter.com/vQkX14xltK
ये भी पढ़ें...भगवंत मान ने NITI Aayog की बैठक से किया किनारा, कह दी ये बड़ी बात
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS