Punjab Election 2022: सीएम उम्मीदवार के ऐलान के बाद बोले चरणजीत सिंह चन्नी, दो तिहाई बहुमत से बनेगी सरकार, सिद्धू का किया समर्थन

पंजाब (Punjab) में सीएम पद (CM Candidate) के उम्मीदवार के नाम पर रविवार को कांग्रेस (Congress) पार्टी ने मुहर लगात हुए चरणजीत सिंह चन्नी के नाम का ऐलान किया। राहुल गांधी ने लुधियाना की रैली में चन्नी के नाम का ऐलान किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद रहे। चन्नी के नाम के ऐलान के बाद उन्होंने पहला बयान देते हुए कहा कि ये चुनाव पंजाब की जनता लड़ेगी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लुधियाना में चन्नी के नाम के ऐलान के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल दिख रहा है। नाम की घोषणा के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं। यह एक बड़ी लड़ाई है। जिसे मैं अकेला नहीं लड़ सकता। ये लड़ाई पंजाब की जनता लड़ेगी। मैं कभी कोई गलत काम नहीं करूंगा। घर में गलत पैसा नहीं आने देंगे, सिर्फ पारदर्शिता रहेगी।
इस दौरान चन्नी ने नवजोत सिंह सिद्धू और सुनील जाखड़ का नाम लेते हुए कहा कि हमारा पंजाब नवजोत सिंह सिद्धू का आदर्श बनेगा। सिद्धू साहब जो करना चाहेंगे, वहीं होगा और जाखड़ साहब का नेतृत्व पंजाब को आगे ले जाएगा। इन दोनों के बीच मैं माध्यम बनूंगा। वहीं चन्नी ने दावा किया है कि पंजाब में दो तिहाई बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। सब इकट्ठे होकर पंजाब को आगे बढ़ाएंगे। मेरे सामने कोई चुनौती नहीं है। नवजोत सिंह सिद्धू मान गए हैं। अब हमें मिलकर पंजाब के विकास के लिए काम करना है।
जानकारी के लिए बता दें कि चन्नी के नाम के ऐलान के बाद नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने बड़ा बयान दिया और कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री जो भी हो। मंत्रियों को श्रोता होना चाहिए। पार्टी अभी भी अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं से राय ले रही है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा। लेकिन हमारे लिए और पार्टी के लिए मायने यह रखता है कि मुख्यमंत्री जो भी बने। वह अपने मंत्रियों की बात सुने। चन्नी पार्टी के अंदर लोगों की पसंद हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS