Punjab Election 2022: AAP को झटका, पूर्व WWE स्टार The Great Khali BJP में हुए शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2022) के बीच दुनिया में सबसे चर्चित रहे पहलवान द ग्रेट खली (The Great Khali) गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। खली ने दिल्ली में बीजेपी हेक्वार्टर में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। खली हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। फिलहाल पंजाब में रहते हैं। अभी हाल ही में उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी, जिसके बाद चर्चा थी कि वह आप पार्टी में जा सकते हैं।
#WATCH Professional wrestler Dalip Singh Rana, also known as The Great Khali, joins BJP in Delhi pic.twitter.com/BmB7WbpZzx
— ANI (@ANI) February 10, 2022
दलीप सिंह राणा यानी पहलवान द ग्रेट खली ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते ही कहा कि वह भाजपा में शामिल होकर अच्छा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शायद ही कोई देश बचा हो. जहां मैंने कुश्ती न की हो। अगर मुझे पैसा कमाना होता, तो मैं अमेरिका में ही रहता। लेकिन मैं भारत आया क्योंकि मुझे देश से प्यार है। मैंने देखा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को सही दिशा मिली। मैंने सोचा कि क्यों न देश में ही रहूं, हाथ मिलाकर देश को आगे ले जाने में अपना योगदान दूं। उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी और बीजेपी की विचारधारा से प्रभावित हैं।
49 साल के द ग्रेट खली एक पूर्व विश्व हैवीवेट चैंपियन हैं। जिन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका में 2021 के प्रतिष्ठित डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेम क्लास में शामिल किया गया था। खली ने 2006 में डब्ल्यूडब्ल्यूई यूनिवर्स में पहली बार प्रवेश करने के बाद से अपनी टाइटैनिक उपस्थिति महसूस की। डब्ल्यूडब्ल्यूई में एक पेशेवर पहलवान के रूप में अपने कार्यकाल में खली ने कुछ महान कुश्ती सितारों के साथ कुश्ती की और 2007 में विश्व हैवीवेट चैम्पियनशिप जीती।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS