Punjab Election Live Result: पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह के साथ नवजोत सिंह सिद्धू पीछे, AAP मार रही बाजी

देश के पांचों राज्या पंजाब, मणिपुर, गोवा, यूपी और उत्तराखंड में मतदान के बाद मतगणना (Punjab Election Result) शुरू हो गई है। दो घंटों के रुझानों में पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (CM Charanjeet Singh) से लेकर सिद्धू पीछे चल रहे हैं। वहीं आप पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। वहीं रुझानों में देखें तो कांग्रेस बुरी तरह हार रही है। वहीं आप के सीएम चेहरा भगवंत मान के घर पर जश्न का माहौल है। वह अब तक रुझानों में आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही आप लीड रोल में दिखाई दे रही है। शुरुआती रुझान आते ही भगवंत मान के घर पर जश्न की तैयारी शुरू हो गई है।
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में हुई उथल पुथल का असर दो घंटों के रुझानों में सामने आ रहा है। यहां कांग्रेस के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से लेकर नवजोत सिंह सिद्धू पीछे चल रहे हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस सिर्फ 13 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि आप 56 सीटों पर आगे हैं। रुझानों की मानें तो चरणजीत सिंह चन्नी दो सीटों भदौर और चमकोर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन सीएम चन्नी दोनों ही सीटों पर पीछे हैं। जबकि आप के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। ऐसा ही हाल सीएम बनने की इच्छा रखने वाले नवजोत सिंह सिद्धू का है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS