Punjab Elections 2022: आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव के लिए जारी की नौवीं लिस्ट, ये हैं 5 उम्मीदवार

Punjab Elections 2022: आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव के लिए जारी की नौवीं लिस्ट, ये हैं 5 उम्मीदवार
X
आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार को पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Elections 2022) के लिए उम्मीदवारों की नौवीं सूची जारी कर दी है।

आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार को पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Elections 2022) के लिए उम्मीदवारों की नौवीं सूची जारी कर दी है। सूची में पांच उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। चुनाव आयोग (Election Commission) ने शनिवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की।

आप पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से लिस्ट जारी करते हुए लिखा कि दिनेश ढल्ल, जगतार सिंह, हरदीप सिंह मुंडियां, डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और अमित कोटफत्ता के नामों का ऐलान किया गया है। अब तक पार्टी ने पंजाब में 109 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।


बीते शुक्रवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आप पार्टी ने 8वीं लिस्ट जारी की थी। आम आदमी पार्टी ने अपनी आठवीं लिस्ट में तीन नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। जिसमें रमन अरोड़ा, फौजा सिंह सराई, दीप कंबोज को टिकट दिया गया है।

सूत्रों का कहना है कि संयुक्त समाज मोर्चा और आम आदमी पार्टी के बीच पंजाब चुनाव को लेकर गठबंधन हो सकता है। मोर्चा के मुखिया बलबीर राजेवाल ने रविवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं से दिल्ली में मुलाकात की। आने वाले वक्त में पार्टी पंजाब में कुछ उम्मीदवारों के नामों को वापस भी ले सकती है। पंजाब में एक ही चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा और परिणाम 10 मार्च, 2022 को घोषित किया जाएगा।

Tags

Next Story