Punjab Election 2022: पंजाब में AAP को झटका देने वालीं विधायक रूपिंदर कौर रूबी आज कांग्रेस में होंगी शामिल, जानें वजह

Punjab Election 2022: पंजाब में AAP को झटका देने वालीं विधायक रूपिंदर कौर रूबी आज कांग्रेस में होंगी शामिल, जानें वजह
X
पंजाब में आम आदमी पार्टी की विधायक रूपिंदर कौर रूबी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अब रुबी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकती हैं।

पंजाब (Punjab) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की विधायक (MLA) रूपिंदर कौर रूबी (Rupinder Kaur Ruby) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि आप को छोड़कर वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकती हैं। बीती रात ही रूबी ने इस्तीफा दिया था।

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। अब कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी को एक और झटका लग सकता है। बठिंडा ग्रामीण से विधायक रूबी ने मंगलवार रात अपने ट्विटर हैंडल के जरिए आप छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की थी।

रूबी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा था कि अरविंद केजरीवाल, आप संयोजक और भगवंत मान, आपको सूचित किया जाता है कि मैं तत्काल प्रभाव से आम आदमी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं। कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करें। धन्यवाद, रूपिंदर कौर रूबी.... रूबी के इस्तीफे के बाद आप विधायक और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने निशाना था।

चीमा ने तंज कसते हुए कहा कि वह कांग्रेस में शामिल हो रही हैं क्योंकि आगामी राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए आप का टिकट मिलने की उम्मीद नहीं है। कोई गुंजाइश ही नहीं है।रूपिंदर रूबी हमारी छोटी बहन है, वह जहां भी जाती है खुश रहती है। इस बार उन्हें आपसे टिकट मिलने का कोई मौका नहीं है। इसलिए वह कांग्रेस में शामिल हो रही हैं। साथ ही कांग्रेस पार्टी को भी चीमा ने उनके आगमन पर सावधान रहने को कहा है।

Tags

Next Story