मुख्यमंत्री बनते ही उठी चरणजीत सिंह चन्नी को हटाने की मांग, NCW की अध्यक्ष ने महिलाओं के लिए खतरा बताते हुए सोनिया गांधी से की ये अपील

पंजाब (Punjab) के नए मुख्यमंत्री पद की चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने आज शपथ ली है। चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए सीएम बनते ही नए विवादों में फंस गए है। इसकी वजह उनके पुराने विवादों का उबर आना है। सीएम चन्नी पर आज से 3 साल पूर्व 'मी टू मूवमेंट' 2018 (MeToo Movement) के दौरान महिला आईएएस अधिकारी को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगना है।
Today, he has been made Punjab CM by a party that is headed by a woman. It is betrayal. He is a threat to women safety. An enquiry should be conducted against him. He is not worthy to be CM. I urge Sonia Gandhi to remove him from the CM post: NCW Chairperson Rekha Sharma (1/2) pic.twitter.com/56kjw4XG7F
— ANI (@ANI) September 20, 2021
इस संबंध में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने चन्नी को महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। चन्नी को पंजाब का सीएम बनाए जाने पर हैरानी जताई है। एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष ने कहा कि 2018 के मी टू मूवमेंट के दौरान चन्नी खिलाफ आरोप लगे थे।
राज्य महिला आयोग ने मामले में खुद लिया था संज्ञान
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने मी टू संबंध में खुद संज्ञान लिया था। उन्होंने उस वक्त चन्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन भी किया था, लेकिन चन्नी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसकी वजह चन्नी का उस समय अमरिंदर सरकार में मंत्री होना था। रेखा शर्मा ने कहा कि आज उन्हें पंजाब का मुख्यमंत्री उस पार्टी की ओर से बनाया गया है, जिसकी प्रमुख एक महिला हैं। यह धोखा है। वह महिला सुरक्षा के लिए खतरा हैं। उनके खिलाफ जांच होनी चाहिए। वह मुख्यमंत्री बनने लायक नहीं हैं। मैं सोनिया गांधी से अपील करती हूं कि उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाया जाए।
आपको बता दें कि कांग्रेस के दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने राजभवन में पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इसी के साथ पंजाब को पहला दलित मुख्यमंत्री मिल गया है। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। चरणजीत सिंह चन्नी के साथ ही ओपी सोनी और सुखजिंदर सिंह रंधावा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS