Punjab News: कौन हैं सुखजिंदर सिंह रंधावा, जो माने जा रहे थे सीएम पद के प्रबल दावेदार, सुनील जाखड़ का विरोध

Punjab News: कौन हैं सुखजिंदर सिंह रंधावा, जो माने जा रहे थे सीएम पद के प्रबल दावेदार, सुनील जाखड़ का विरोध
X
चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक प्रीतम कोटभाई ने जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी विधायकों ने सुखजिंदर रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) को मुख्यमंत्री के लिए चुना है।

पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) में आखिरकार 24 घंटे के अंदर नए सीएम के नाम का ऐलान कर दिया है। हाईकमान ने चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर मुहर लगाई है। लेकिन उससे पहले सुखजिंदर रंधाना का नाम चल रहा था। चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक प्रीतम कोटभाई ने जानकारी देते हुए कहा था कि पार्टी विधायकों ने सुखजिंदर रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) को मुख्यमंत्री के लिए चुना है। लेकिन अंतिम फैसला हाईकमान करेगी। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। इसके अलावा दो डिप्टी सीएम भी बनेंगे। वहीं पंजाब में कांग्रेस के सभी सांसदों ने सुनील जाखड़ के नाम पर विरोध हुआ।

मीडिया में चली थी ये खबर...

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम सामने आने के बाद उन्हें बधाई दी जा रही थी। वहीं उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात का समय मांगा था। आज सुबह तक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अंबिका सोनी का नाम सामने आ रहा था। उन्होंने सीएम पद से मना कर दिया था। अरुणा चौधरी और भारत भूषण आशु को डिप्टी सीएम बनाया जाना था।

कौन हैं सुखजिंदर सिंह रंधावा (Who is Sukhjinder Singh Randhawa)

कौन हैं सुखजिंदर सिंह रंधावा तीन बार से विधायक रहे हैं। अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा गुरदासपुर के रहने वाले हैं। रंधावा पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष का पद भी संभाल चुके हैं। इतना ही नहीं उनके पिता संतोख सिंह रंधावा दो बार पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। मना जाता है कि राहुल गांधी की लिस्ट में रंधावा एक गुड एमेज वाले नेता हैं। गांधी परिवार के करीबी हैं।

Tags

Next Story