BSF मेस में गोलीबारी के दौरान 5 जवानों की मौत, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश, घटना स्थल पर कई वरिष्ठ अधिकारी

BSF मेस में गोलीबारी के दौरान 5 जवानों की मौत, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश, घटना स्थल पर कई वरिष्ठ अधिकारी
X
खबर है कि इस मामले में 5 जवानों की मौत हो गई है। नौकरी से परेशान बीएसएफ जवान ने आज सुबह मेस में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

पंजाब (Punjab) में अमृतसर (Amritsar) के खासा में बीएसएफ मेस में (Firing BSF Mess) जवान कॉन्स्टेबल सत्तेप्पा ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी। खबर है कि इस मामले में 5 जवानों की मौत हो गई है। नौकरी से परेशान बीएसएफ जवान ने आज सुबह मेस में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले के बाद जवान ने खुद को गोलीमार कर आत्महत्या कर ली।

जबकि दूसरी और समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसएफ ने बताया कि अमृतसर के खासा मुख्यालय 144 बीएन में ड्यूटी से परेशान जवान सत्तेप्पा ने हमला कर दिया। जिसमें पहले 5 जवान घायल हो गए। सत्तेप्पा भी घायल हो गया। और अन्य 6 लोग भी घायल हुए। थोड़ी देर बाद घायल 5 जवानों के साथ गोली मारने वाले जवान की भी मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।



जानकारी के लिए बता दें कि सीमा सुरक्षा बल के एक जवान ने रविवार सुबह पंजाब के अमृतसर जिले के खासा में बल के मुख्यालय के अंदर कथित तौर पर गोलियां चला दीं और अपने चार साथियों पर भी फायरिंग कर दी। जिसमें पांच जवानों की मौत हो गई। घटना में मारे गए लोगों में शूटर की पहचान सीटी सत्तेप्पा एस के नाम से हुई है।

यह घटना भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय बोर्डर पर अटारी-वाघा सीमा क्रॉसिंग से करीब 20 किलोमीटर दूर खासा इलाके में हुई है। यहां बीएसएफ फोर्स की मेस है, जिसमें इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने 5 जवानों को मृत घोषित कर दिया है और बाकि 10 घायल जवानों का इलाज किया जा रहा है। भर्ती जवानों की हालत नाजुक कही जा रही है। मौके पर पुलिस और कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंच चुके हैं। बीएसएफ जवान भी शामिल हैं।

Tags

Next Story