Video: पंजाब में मजदूर यूनियन के लोगों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा-दौड़कर पीटा, मांगों को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन

Video: पंजाब में मजदूर यूनियन के लोगों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा-दौड़कर पीटा, मांगों को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन
X
पंजाब (Punjab) के संगरूर में मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास की ओर जा रहे मजदूर यूनियन के लोगों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया।

पंजाब (Punjab) के संगरूर में मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास की ओर मजदूर यूनियन ने मार्च निकाला, इसी दौरान यहां पंजाब पुलिस ने मजदूर यूनियन के मार्च के दौरान लाठी चार्ज किया। संगरूर में मजदूर यूनियन के लोग अपनी मांगों को लेकर सीएम आवास की ओर जा रहे थे।

ग्रामीण और कृषि मजदूर संगठनों ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन किया। संगरूर में मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के बाहर सैकड़ों किसान जमा हो गए। विरोध के दौरान लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान कई मजदूर घायल हो गए। कई बचने के लिए भागे, गिरकर चोटिल हुए और कई को लाठियों से मारा गया। लाठीचार्ज के बाद खेतिहर मजदूरों में पंजाब सरकार के खिलाफ और भी गुस्सा है।

पेंडू मजदूर यूनियन के अध्यक्ष तरसेम पीटर और जमीन प्रपती संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष मुकेश मलौद ने कहा कि वे संगरूर में मुख्यमंत्री के दरवाजे पर दस्तक देने के लिए कृतसंकल्प हैं। यहां हजारों की संख्या में मजदूर पहुंचे थे। किसान सीएम भगवंत मान के सामने अपनी बात रखना चाहते थे लेकिन उन पर लाठीचार्ज कर दिया गया।

सीएम ने बैठक का समय नहीं दिया

संयुक्त मजदूर मोर्चा के साथ 3 अक्टूबर की बैठक रद्द करने के बाद सीएम ने दूसरी बैठक का समय नहीं दिया। इसके साथ ही वित्त मंत्री हरपाल चीमा के साथ हुई बैठक में मानी गई मांगों पर भी अमल नहीं किया गया। जिससे मजदूर संघ नाराज है। खेतिहर मजदूर सीएम भगवंत मान के घर से एक किलोमीटर दूर खेत में थे। वे सीएम आवास की ओर कूच कर गए। संगरूर-पटियाला मार्ग पूरी तरह बंद रहा। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो हाथापाई भी हुई। बाद में पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज किया।

Tags

Next Story