Punjab Police Recruitment 2022: SI और Constable के 2503 पदों पर होगी भर्ती, सीएम मान ने किया ट्वीट, तारीखों का हुआ ऐलान

Punjab Police Recruitment 2022: SI और Constable के 2503 पदों पर होगी भर्ती, सीएम मान ने किया ट्वीट, तारीखों का हुआ ऐलान
X
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने गुरुवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भर्ती 2503 पदों पर होगी। सभी उम्मीदवारों का चयन ओएमआर आधारित लिखित एग्जाम के जरिए होगा। एसआई, कांस्टेबल, भगवंत मान समेत इन पदों पर भर्ती की घोषणा की है और एग्जाम 14,15,16 अक्टूबर को आयोजित होंगे।

Punjab Police Recruitment 2022: पंजाब (Punjab) की आम आदमी पार्टी (AAP) ने युवाओं को रोजगार देने का ऐलान कर दिया है। पंजाब पुलिस में कई पदों पर भर्ती होने जा रही है। भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann Govt) ने पंजाब विभाग में कई पदों पर भर्ती की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कॉन्स्टेबल, हेड कॉन्स्टेबल और एसआई के पदों (Punjab Police SI, Constable, Head Constable Recruitment 2022) पर नियुक्ति होगी। अधिक जानकारी के लिए पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in जाकर विजिट कर सकते हैं।


सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान

सभी उम्मीदवारों का चयन ओएमआर आधारित लिखित एग्जाम के जरिए होगा। एसआई, कांस्टेबल, भगवंत मान समेत इन पदों पर भर्ती की घोषणा की है और एग्जाम 14,15,16 अक्टूबर को आयोजित होंगे। पंजाब सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हमारा पहला लक्ष्य युवाओं को रोजगार देना है। सीएम ने हाल ही में ट्वीट करते हुए लिखा कि हम 4374 कॉन्स्टेबलों को नियुक्ति पत्र दे चुके थे। अब हम पुलिस विभाग में नई भर्ती करने जा रहे हैं। जिसकी जानकारी हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। सभी भर्ती मेरिट के आधार पर पूरी होगी। ये भर्ती बिना किसी घूस और सिफारिश के आधार पर होगी।

पंजाब पुलिस भर्ती 2022

कॉन्स्टेबल- 1156

हेड कॉन्स्टेबल- 787

सब इंस्पेक्टर- 560


पंजाब पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियों का ऐलान

बता दें कि 14 अक्टूबर 2022 को इंटेलिजेंस और जांच कैडर में कॉन्स्टेबल के 1156 पदों के लिए परीक्षा होगी। इसके बाद 15 अक्टूबर को जांच कैडर में हेड कॉन्स्टेबल के 787 पदों के लिए परीक्षा होगी। इसके बाद 16 अक्टूबर को जांच/इंटेलिजेंस/जिला व आर्म्ड पुलिस कैडर में सब-इंस्पेक्टर के 560 पदों के लिए परीक्षा होगी।

जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार हैं, वह पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कुल मिलाकर 2503 पदों पर भर्ती होगी। लंबे समय से युवा इस भर्ती का इतंजार कर रहे थे। आवेदन के बाद जल्द ही वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर एडमिट कार्ड किए जाएंगे।

Tags

Next Story