Sidhu Moose Wala: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला पर हुई 30 राउंड फायरिंग... के बाद मौत, भगवंत मान सरकार ने एक दिन पहले लिया था ये फैसला

Sidhu Moose Wala: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला पर हुई 30 राउंड फायरिंग...  के बाद मौत, भगवंत मान सरकार ने एक दिन पहले लिया था ये फैसला
X
पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की रविवार को मनसा जिले के जवाहरके में गोलीबारी मारकर हत्या कर दी।

पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की रविवार को गोलीमार कर हत्या कर दी गई। यह घटना मनसा जिले के जवाहरके में हुई। जहां कार में बैठे मूसेवाला पर फायरिंग कर दी। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, इस घटना में दो अन्य भी घायल हो गए हैं, जिसमें 30 से अधिक राउंड फायरिंग हुई। मूसेवाला को गंभीर हालत में मानसा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।



गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी के सरकार से कई सवाल किए है पंजाब के नेताओ के सुरक्षा हटाने को लेकर कहा कि आप पार्टी के नेता कड़ी सुरक्षा में रहते हैं, विरोधी दलों के लोगों के साथ ऐसा क्यों किया जाता है। वहीं यह घटना एक दिन बाद हुई जब पंजाब पुलिस ने पूर्व विधायकों, दो तख्तों के जत्थेदारों, डेरों के प्रमुखों और पुलिस अधिकारियों सहित 420 से अधिक लोगों की सुरक्षा वापस ले ली।

मूसेवाला ने कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला किया। इस हमले में 3 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सिद्धू मूसेवाला पढ़ने के लिए कनाडा गए थे। जिसके बाद जब वे पंजाब लौटे, तो गायक के रूप में लौटे। सिद्धू मूसेवाला कई विवादों से भी जुड़े रहे हैं। घटना स्थल पर मौजूद कई लोगों ने बताया कि तीन अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की।


मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है। ताकि हमलावर शूटरों की पहचान की जा सके। सिद्धू की हत्या पर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के अलावा कांग्रेस ने भी निशाना साधा है। कांग्रेस नेता राजकुमार वेरका ने हत्या को लेकर कहा कि इस घटना में भगवंत मान पर कार्रवाई होनी चाहिए।


Tags

Next Story