भारत छोड़ो आंदोलन की 77 वीं वर्षगांठः राष्ट्रपति कोविंद ने स्वतंत्रता सेनानियों का किया सम्मान

शुक्रवार को भारत छोड़ो आंदोलन की 77 वीं वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया। इस दौरान उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओपी बिड़ला समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
Delhi: On the 77th anniversary of Quit India Movement, President Ram Nath Kovind felicitates freedom-fighters at Rashtrapati Bhavan. Vice-President M Venkaiah Naidu, PM Modi, Former PM Dr. Manmohan Singh, Home Minister Amit Shah, Lok Sabha Speaker OP Birla among others present. pic.twitter.com/tZHPzM3IH8
— ANI (@ANI) August 9, 2019
भारत छोड़ो आंदोलन की 77 वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन स्वतंत्रता सेनानियों से मुलाकात की।
Prime Minister Narendra Modi meets freedom-fighters who are being felicitated at Rashtrapati Bhavan, on the 77th anniversary of Quit India Movement. pic.twitter.com/f3srd5OaKL
— ANI (@ANI) August 9, 2019
बता दें कि भारत छोड़ो आंदोलन या अगस्त आंदोलन की शुरुआत महात्मा गांधी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बॉम्बे सत्र में 8 अगस्त 1942 को शुरु किया था। तब द्वितीय विश्व युद्ध भी जारी था। इस ऐतिहासिक आंदोलन के जरिए ब्रिटिश शासन को खत्म करने की मांग की गई थी। तब भारत छोड़ो आंदोलन में बड़ी संख्या में आंदोलनकारियों ने हिस्सा लिया था।
क्रिप्श मिशन विफल होने के बाद 8 अगस्त 1942 महात्मा गांधी ने बॉम्बे के गोवालिया टैंक मैदान में अपने भाषण में करो या मरो का आह्वान किया था। इसके बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने एक सामूहिक विरोध प्रदर्शन शुरु किया गांधी ने अंग्रेजों को बाहर निकलने का आदेश दिया था।
भले ही यह युद्ध का समय था लेकिन अंग्रेज कार्रवाई करने के लिए तैयार थे। गांधी के भाषण के कुछ घंटो के बाद ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का लगभग पूरा नेतृत्व बिना जांच-पड़ताल के जेल में डाल दिया गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS