कर्नाटक: आर शंकर और एच नागेश ने राज्य के कैबिनेट मंत्री के रुप में शपथ ली

कर्नाटक में बेंगलुरू स्थित राजभवन में शुक्रवार को आर शंकर और एच नागेश ने राज्य के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण ली है। बता दें कि कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी ने आज मंत्रिमंडल का विस्तार किया। जिसमें दो निर्दलीय विधायक आर शंकर और एच नागेश को कैबिनेट मंत्री बनाया है।
Karnataka: R Shankar & H Nagesh take oath as state cabinet ministers at Rajbhavan in Bengaluru. pic.twitter.com/leCQrZeneq
— ANI (@ANI) June 14, 2019
राज्य के गवर्नर वजुभाई वाला ने दो निर्दलीय विधायक आर शंकर और एच नागेश को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इन दोनों विधायकों ने कांग्रेस की और से मंत्री पद की शपथ ली है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कर्नाटक में कुल 34 मंत्रियों है जिसमें कांग्रेस के 22 और जेडीएस के 12 मंत्री हैं। तीन पद खाली थे, आज कैबिनेट में दो नए मंत्रियों के शामिल होने के बाद भी एक पद खाली है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS