RAF का 27वां स्थापना दिवस आज, अमित शाह परेड में हुए शामिल

रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की 27वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। सबसे पहले शाह ने परेड का निरीक्षण किया और फिर परेड को सलामी दी।
Ahmedabad: Union Home Minister Amit Shah at the 27th Raising Day event of the Rapid Action Force (RAF). #Gujarat pic.twitter.com/1f7HAEXQjR
— ANI (@ANI) September 30, 2019
इस अर्धसैनिक बल को दंगा रोधी और भीड़ कंट्रोल करने में महारत हासिल है। हर साल 30 सितंबर को अहमदाबाद (गुजरात) में आरएएफ की 100 बटालियन परेड का आयोजन करती है। अमित शाह मौके पर इस बार पहली बार मुख्य अतिथि बने हैं।
इसी कार्यक्रम के दौरान शाह सीआरपीएफ के 20 वीरता पदक विजेताओं को सम्मानित किया। क्योंकि 7 अक्टूबर 1992 को आरएएफ को सीआरपीएफ के एक विशेष दंगा-नियंत्रण विंग के तौर पर बनाया गया था।
आरएएफ का काम
आरएएफ ना केवल दंगा और भीड़ को कंट्रोल करने में माहिर है बल्कि कोसोवो और लाइबेरिया में अपने संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में विदेशों में भी प्रशंसा हासिल कर चुका है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS